बारां , अक्टूबर 17 -- राजस्थान में बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने शनिवार को बताया कि पुलिस दल ने थाना अटरू में दर्ज मामले में वांछित राजेंद्र उर्फ टिंकू गुर्जर (30) और फूलचंद (48) मीणा को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित