मधुबनी , सितंबर 23 -- बिहार में मधुबनी जिले की एक अदालत ने हत्या के मामले में दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय की अदालत नेलाल चौधरी की गोली मारकर हत्या मामले में दोषी करार दिए गए मुंशी राजेंद्र झा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उसपर 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है।

बुधवार को सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। अधिवक्ता डा. दीपक कुमार चौधरी एवं पीपी शिवशंकर प्रसाद राय ने दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की थी। डीके चौधरी ने बताया कि सजायाफ्ता डुमरियाही गांव का है। 05 अप्रैल 2010 को रूद्रपुर थाना के ननौर गांव निवासी ललित नारायण चौधरी उर्फ लाल चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे अररिया चौक से लौटने के दौरान 5-7 की संख्या में घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित