अलवर , अगस्त 01 -- राजस्थान में अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के चर्चित मामले में फरार तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को बताया कि यह मामला पांच जुलाई 2026 का है, जब ज्योतिराव फूले सर्किल के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने एक युवक पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिलन सैनी (27), गौरव उर्फ गुलीवर (30) और इशांत उर्फ सुस्सा (18) के रूप में हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित