हरिद्वार , जून, 2 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबोचते हुए उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को ग्राम बिझोली निवासी अनीश ने छह नामजद आरोपियों एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा भी मुकदमे में जोड़ दी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में मंगलौर पुलिस की टीम आरोपी सुलेमान पुत्र रशीद, निवासी ग्राम बिझोली, की तलाश में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित