पटना , सितंबर 28 -- बिहार की राजधानी पटना की एक सत्र अदालत ने एक दुकानदार की हत्या कर लाश दुकान में ही दफन कर देने के जुर्म में सोमवार को उसके एक कर्मचारी को आजीवन कारावास की सजा के साथ 35000 रूपए का जुर्माना भी किया।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय शैलेंद्र कुमार ने मामले में सुनवाई के बाद बांका जिले के गोरैया थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव निवासी रबुल मंसूर उर्फ रबुल मंसूरी को भारतीय दंड विधान की धारा 302 और 201 के तहत हत्या और साक्ष्य छुपाने का दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है।
जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोषी को नौ माह के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित