भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में भरतपुर की एक अदालत ने हत्या के मामले में 11 आरोपियों को बुधवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोनाली प्रशांत शर्मा ने अभियुक्त रूप सिंह गुर्जर, जितेंद्र, पुष्पेंद्र, अशोक, सौरभ, पंकज, लोकेश, सुरेश, नरेश, महेश और भूरा को हत्या का दोषी मानते हुए उन पर जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार बयाना की महादेव गली में 23 अक्टूबर 2014 को दीपावली के दिन दिनेश जगा की हत्या कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित