श्रीगंगानगर , जुलाई 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में दुल्लापुर केरी गांव में शनिवार रात किसी नुकीले हथियार से एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे दुल्लापुर केरी गांव में बिजली घर के पास विक्रम का अलबक्श सिंह एवं रोहित से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान अलबक्श सिंह और रोहित ने विक्रम पर नुकीले हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन उसे लेकर श्रीगंगानगर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित