भरतपुर , अगस्त 10 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में करीब तीन महीने पहले हुए दिलीप सिंह सोलंकी की हत्या के मामले में अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथ का बरवाड़ा में करीब तीन महीने पहले दिलीप सिंह सोलंकी के परिवार की ओर से पुलिस थाने में हत्या की रिपोर्ट के बाद कई बार समाज और ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन को ज्ञापन भी दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।
काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया , लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित