भरतपुर , जुलाई 02 -- राजस्थान में अजमेर जेल में दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के आरोपी विष्णु को मौत के घाट उतारने की धमकी भरा वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले डीग जिले के बृजनगर के कुख्यात बदमाश जीतू गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी जीतेन्द्र उर्फ जीतू गुर्जर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, चोरी, मारपीट, एवं अवैध हथियार के 23 मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित