हरिद्वार, जुलाई 26 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फेसबुक पोस्ट ने उत्तराखंड के हरिद्वार में सनसनी फैला दी है। पोस्ट में उनकी हत्या होने या महंत नरेंद्र गिरी की तरह आत्महत्या करने जैसे गंभीर दावे किए गए, जिसके बाद शहरभर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि कुछ देर बाद पोस्ट फेसबुक से हटा दी गई, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, 'नवीन शर्मा' नामक फेसबुक प्रोफाइल से की गई पोस्ट में अखाड़े की संपत्ति को लेकर चल रहे कथित विवाद का जिक्र करते हुए दावा किया गया कि श्रीमहंत रविंद्र पुरी की हत्या हो सकती है या वे आत्महत्या कर सकते हैं। पोस्ट में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं और आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी का भी उल्लेख किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित