पटना , जून 03 -- िहार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो. जमा खान ने हज-2026 की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटने वाले हाजियों का स्वागत किया। मंत्री हाजियों का स्वागत करने बुधवार की सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने सभी 342 हज यात्रियों से मुलाकात की और उनकी यात्रा के कुशल समापन पर बधाई देते हुए अल्लाह से उनके हज को कबूल होने की दुआ की। उन्होंने यात्रियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट किए और उनके अनुभव सुने। हाजियों ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में एक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, चिकित्सा सहायता, परिवहन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित