भरतपुर , जून 28 -- राजस्थान में भरतपुर संभाग में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के हजारों बच्चों ने पोलियो रोधी खुराक पिलाई गयी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि सुबह शुरू किए गए इस अभियान की क्रियान्वयन एवं सफल संचालन के लिए सैकड़ों की दल गठित किये गये जिन्होंने पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर परिवहन दल तैनात तैनात किये गये जिन्होंने यात्रा के दौरान बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। बताया गया कि अभियान के पहले दिन सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के अगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग के दल घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगे जो पहले दिन छूट गए थे। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित