पटना , मई 03 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व हास्य दिवस के अवसर पर कहा कि हंसी ईश्वर का इंसान को प्रदत्त एक सरल तथा सबसे शक्तिशाली उपहार है, जो मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अध्यक्ष श्री कुमार ने आज कहा कि 'हंसी' एक पूर्ण जैविक प्रतिक्रिया है, जिसके माध्यम से लोग खुश होते हैं और आसपास के वातावरण में सकारात्मकता फैलाते हैं।

श्री कुमार ने कहा कि विश्व हास्य दिवस की मूल भावना लोगों को हंसने के लिए प्रेरित करना और तनाव मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देना है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस समय दुनिया भर में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में हंसी की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हंसना एक ऐसी औषधि है जो प्राकृतिक तरीके से शरीर की रक्षा करने के साथ उसमे उर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी दवा है, जिसके लिए ना कोई कीमत देनी होती है और ना ही इसका कोई 'साईड इफ़ेक्ट' है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित