नयी दिल्ली , सितम्बर 18 -- भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हंसराज सिंह वर्मा को क्यूबा में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि श्री वर्मा अभी साओ पाउलो में भारत के महावाणिज्य दूत हैं और उन्हें अब क्यूबा में भारत के राजदूत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

मंत्रालय ने कहा है कि वह जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगे।

भारत और क्यूबा के बीच पारंपरिक रूप से बहुत सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहे हैं। जनवरी 1959 की क्यूबा क्रांति के बाद नई क्यूबा सरकार को मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में भारत भी शामिल था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित