सासाराम , जुलाई 22 -- रोहतास जिला के धौठाड थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक कार दुर्घटना में बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात छात्रों का एक ग्रुप किसी दोस्त के यहां पार्टी कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात के 2:00 बजे के करीब कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें अभिषेक कुमार नामक 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।
मृतक अभिषेक शिवसागर थाना क्षेत्र के भद्रशिला गांव के रहने वाले गौरी शंकर प्रसाद का पुत्र था। वह शेरशाह नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित