नैनीताल , अप्रैल 25 -- उत्तराखंड के नैनीताल में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर किट और आर्थिक सहायता वितरित की गई।

जिला योजना के तहत स्वच्छ दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए 3500 किट बांटे गए, जबकि Rs.1.17 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उत्पादकों को गुणवत्ता सुधार और बेहतर विपणन की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने पशुपालकों को जंगली जानवरों से पशुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित