वॉशिंगटन/बर्गनस्टॉक , जून 21 -- अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत से इतर रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में अमेरिकी और पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडलों के बीच बैठक शुरू हुई।
ह्वाइट हाउस प्रेस पूल ने बताया कि बातचीत शुरू होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ तथा जैरेड कुशनर ने रिजॉर्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर का स्वागत किया।
ह्वाइट हाउस प्रेस पूल ने बताया, "बैठक इस समय जारी है।"यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है, जब अमेरिका, ईरान की बातचीत में मध्यस्थ देश पाकिस्तान और कतर चारों देश के प्रतिनिधि बर्गनस्टॉक में पहुंच चुके हैं। इसका उद्देश्य हाल ही में हस्ताक्षरित 14 सूत्री सहमति पत्र (एमओयू) को लागू करना और शांति समझौते के दूसरे चरण की ओर बढ़ने के लिए अगले कदमों पर चर्चा करना है, विशेष रूप से परमाणु मुद्दों पर और लेबनान में युद्धविराम हासिल करने के लिए।
सूत्रों के मुताबिक, नये समझौते के तहत ईरान परमाणु हथियार न बनाने का वादा करेगा, लेकिन उसके परमाणु कार्यक्रम पर अगले 60 दिनों तक बातचीत चलती रहेगी। इसके बदले में ईरान अपने ऊपर लगे पुराने प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर सकता है।
स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री इग्नाजियो कासिस ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात के बाद कहा कि 'लेक ल्यूसर्न समिट' ने बातचीत के लिए रूपरेखा प्रदान की है।श्री कासिस ने 'एक्स' पर लिखा, "स्विट्जरलैंड में आपका स्वागत है, महामहिम अब्बास अराघची। लेक ल्यूसर्न समिट में हम चर्चा और संवाद के लिए मंच प्रदान करते हैं।"उन्होंने कहा, "चुनौतीपूर्ण हालात में, स्विट्जरलैंड और ईरान के बीच विश्वास का रिश्ता, जो हमारे के हित संरक्षक दायित्व में झलकता है, कूटनीति की सेवा में और पश्चिम एशिया में शांति व सुरक्षा के लिए बना हुआ है।"स्विट्जरलैंड का विदेश मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय राजनयिक गतिविधियों में मध्यस्थ की भूमिका निभाता रहा है और अक्सर उन देशों के लिए 'हित संरक्षक' के रूप में कार्य करता है, जिनके बीच औपचारिक संबंध नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित