नयी दिल्ली , सितंबर 07 -- ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की।
कंपनी ने बताया कि चौबीसों घंटे चलने वाली एक समर्पित हेल्पलाइन की शुरुआत की गयी है। ग्राहक 7948231850 पर कॉल करके अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपने ऐप में हेल्प सेक्शन के भीतर एक समर्पित 'फूड सेफ्टी' चैनल भी पेश किया है। ऐप में इस समर्पित सेक्शन के जरिए ग्राहक एक संक्षिप्त संदेश के माध्यम से अपनी शिकायत साझा कर सकते हैं और संबंधित तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। ग्राहकों को अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए एक टिकट नंबर मिलेगा। खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंता दर्ज कराने के लिए समर्पित हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले ग्राहकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक लिंक भी मिलेगा। ग्राहक अपनी शिकायत से संबंधित अतिरिक्त जानकारी और तस्वीरें साझा कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित