लाहौर , फरवरी 16 -- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खार को स्वास्थ्य चिंताओं के बीच अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

सरकार के मंत्री तारीक फजल चौधरी ने इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें मेडिकल बोर्ड से अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।"यह फैसला विपक्ष द्वारा लगतारा पाकिस्तानी सरकार पर बनाए जा रहे दबाव के बीच लिया गया है। इमरान की सेहत को लेकर दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने भी आवाज उठाई थी। दोनों पूर्व क्रिकेटरों ने मांग की है कि जेल में बंद इमरान को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए। खबरों के अनुसार, 73 वर्षीय के इमरान की दाईं आंख की रोशनी खराब हो गयी है। उनकी कानूनी टीम का दावा है कि पिछले कई महीनों से अकेले कैद काट रहे इमरान की आंखों में इंफेक्शन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित