प्रयागराज, (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा और लखनऊ में आज किए गए कार्यक्रम को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर हमला बोला और कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को सनातनियों ने नकार दिया है।
आशुतोष ब्रहम्चारी ने कहा कि असली हिंदू कौन है और नकली हिंदू कौन है, यह भी लोगों को पता चल गया है। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई। उन्होंने कहा है कि उनके कार्यक्रम में बमुश्किल 400-500 की भीड़ जुटी है और इसमें मीडियाकर्मी तथा पुलिस के जवान भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वह ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य होने का दावा करते हैं और उनके इस कार्यक्रम में लाखों की भीड़ होनी चाहिए थी, लेकिन भीड़ नदारत थी और पंडाल खाली था।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि लोग यह भी जान गए हैं कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कुकर्मी है। उन्होंने छोटे-छोटे नाबालिक बच्चों के साथ कुकर्म किया है। उन्होंने कहा है कि नाबालिक बटुकों को शिक्षा के नाम पर आश्रम में लाया गया था, लेकिन वह उन्हें लेकर अपने साथ घूम रहे थे और उनके साथ गलत काम हो रहा था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पीड़ित नाबालिग बटुकों के माता-पिता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्हें या तो मानसिक अस्पताल में अपना इलाज कराना चाहिए या फिर हाईकोर्ट के आदेश पर जेल जाने के लिए तैयार रहे।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि जहां तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उनकी मांग का सवाल है। भारत माता ही राष्ट्र माता है और उसका अपमान देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि गौ माता विश्व माता है जगत जननी है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाकर उनका अपमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित