सीतारमन स्वामीह फंड लोप्रनयी दिल्ली , मार्च 23 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में बताया कि किफायती और मध्य आए वर्ग के लोगों को लक्षित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने में मदद के लिए बनाई गई विशेष कर्ज सुविधा की योजना- स्वामीह फंड के पहले चरण में 10,037.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब तक, 1.14 लाख घरों के कुल लक्ष्य में से 63,200 यूनिट्स का निर्माण पूरा हो चुका है।
यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में प्रश्न कल के दौरान एक अनुपूरक प्रश्न के उत्तर में दी। यह कोष 2019 में शुरू किया गया था जिसका समापन दिसंबर 2022 में हुआ।
श्रीमती सीतारमण ने कहा किचूंकि पहले चरण ने अपने लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिए हैं, इसलिए स्वामीह के दूसरे चरण को शुरू किया गया है। शेष रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं के समाधान के लिए यह विशेष सहायता कोष योजना वर्तमान में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित