मुंबई , सितंबर 09 -- त्यौहारों का मौसम स्वादिष्ट पकवानों, सजधज, पारिवारिक मेल-मिलाप और हंसी-मजाक की खुशियां लेकर आता है। सोनी सब के कलाकार मुस्कान बामने, गुलकी जोशी, तोरल रसपुत्रा और मनीष वाधवा ने साझा किया कि उनके लिए त्यौहारों की सबसे खास बात क्या होती है।
'पुष्पा इम्पॉसिबल' में शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि उन्हें त्यौहारों में परिवार, खासकर कजिन्स के साथ समय बिताना और हंसी-मजाक करना सबसे ज्यादा पसंद है।
'यादें' में डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि मोदक, करंजी और पुरणपोली जैसे पारंपरिक व्यंजनों का पूरे परिवार के साथ आनंद लेना उन्हें बेहद पसंद है। इसके साथ ही त्यौहारों पर अलग-अलग परिधान पहनना भी उन्हें अच्छा लगता है।
'हस्तिनापुर के वीर' में कुंती का किरदार निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने कहा कि उन्हें त्यौहारों की ऊर्जा और तैयार होने का उत्साह पसंद है। कढ़ाईदार कुर्ते और साड़ियां पहनना उनके लिए इस मौसम का खास आकर्षण है।
इसी शो में भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने कहा कि परिवार के साथ बैठकर बातचीत, हंसी-मजाक और स्वादिष्ट भोजन उनके लिए त्यौहारों की सबसे खूबसूरत यादें हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित