नयी दिल्ली, सितंबर (वार्ता) सस्टेनेबिलिटी (स्वस्थ विकास) के क्षेत्र में नई सोच रखने वाली सृजनशील युवा प्रतिभाओं के उद्यम को प्रोत्साहित करने के लिए स्वारोवस्की फाउंडेशन ने 20,000 यूरो के अनुदान कार्यक्रम की घोषणा की है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

फाउंडेशन की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसने 'क्रिएटिव्स फॉर अवर फ्यूचर' प्रोग्राम के तहत प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं जो 9 नवंबर तक प्रस्तुत किये जा सकते हैं। यह प्रोग्राम स्वारोवस्की फाउंडेशन ने यूनाइटेड नेशंस पार्टनरशिप्स ऑफिस के साथ मिलकर शुरू किया है। इसके तहत चुने गए युवाओं को उद्यम के लिए मार्गदर्शक के साथ के साथ 20,000 यूरो का अनुदान भी मिलेगा। यह कार्यक्रम 21 से 30 साल के युवा सृजनकर्ताओं के लिए है। इसमें फैशन, डिजाइन, आर्ट, आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम के तहत अब तक युवाओं की 27 अभिनव परियोजनाओं की मदद की जा चुकी है। इन युवाओं का कहना है कि इसने उनके काम को आगे बढ़ाने में अहम् भूमिका निभाई है। इनमें ऑरेली फोंटाना ( टेक्सटाइल प्रिंटिंग के लिए प्राकृतिक रंगों का कारोबार करने वाली इकाई 'रीजन इंक' के प्रवर्तक), आर्किटेक्ट मंगेश कुरुंद ( बायो-इंटीग्रेटेड डिजाइन) और सामाजिक उद्यमी मोएमेन सोभ भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित