गुरुग्राम , अक्टूबर 20 -- आइची नागोया में हाल में हुए एशियाई खेलों में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रणवी उर्स को 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।
भारतीय महिला गोल्फ संघ (डब्ल्यूजीएआई) की अध्यक्ष कविता सिंह ने मंगलवार को यह घोषणा की। भारत ने एशियाई खेलों में महिला स्वर्ण पदक और टीम रजत पदक जीता था। गौरवशाली तिकड़ी की उपलब्धि का सम्मान करने के लिए, डब्ल्यूजीएआई ने प्रणवी को स्वर्ण पदक के लिए 10 लाख रुपये और प्रणवी, दीक्षा और अदिति को टीम रजत पदक जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।
एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित डब्ल्यूजीएआई की अध्यक्ष कविता सिंह ने महिला गोल्फ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई उपायों की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित