चंडीगढ़ , जून 11 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की मुख्य चुनाव अधिकारी प्रेरणा पुरी ने मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्व-गणना प्रपत्र (सेल्फ एनमरेशन फॉर्म) अनिवार्य रूप से भरने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित फॉर्म जमा नहीं करने पर मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है।

सुश्री पुरी ने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस अभियान के लिए शहर में 614 बीएलओ तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 74.22 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है और शेष मतदाताओं का सत्यापन अभियान के दौरान किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि मतदाता जागरूकता के लिए शहर में आठ हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे, जहां लोगों को वोटर सूची, स्व-गणना प्रपत्र और संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित