पटना , अगस्त 17 -- िहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति बाबू देवशरण सिंह की 126 वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सभापति श्री सिंह ने कहा कि स्वर्गीय देवशरण बाबू स्वतंत्रता आंदोलन के कर्मठ सेनानी, जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। बिहार विधान परिषद के सभापति के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, संसदीय परंपराओं और जनहित के मुद्दों को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन और कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके योगदान को बिहार की राजनीतिक एवं सामाजिक विरासत में सदैव स्मरण किया जाएगा।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के आयोजन में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक एवं स्वर्गीय देवशरण सिंह के पौत्र संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी की मुख्य भूमिका थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन परिषद के उपसभापति प्रो. डॉ. राम वचन राय ने किया।

कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, लोकसभा सांसद कौशलेंद्र कुमार, मंत्री श्रवण कुमार,जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के सचेतक नीरज कुमार, श्रीमती रीना देवी तथा सदस्या श्रीमती शीला पंडित सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने स्वर्गीय देवसरन सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित