पटना , जून 29 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मुंगेरी लाल की 25 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मुंगेरी लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुंगेरी लाल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, त्याग और समर्पण आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित