उज्जैन , अगस्त 15 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित केंद्रीय भेरूगढ़ जेल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अच्छे आचरण एवं सुधारात्मक व्यवहार के आधार पर नौ कैदियों को रिहा किया गया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रिहा किए गए सभी नौ कैदियों में सभी पुरुष हैं। पात्र कैदियों को जेल में उनके आचरण, अनुशासन एवं सुधारात्मक व्यवहार को ध्यान में रखते हुए समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया।

रिहा हुए कैदियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई शुरुआत करने तथा भविष्य में अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित