चंडीगढ़ , अगस्त 12 -- चंडीगढ़ मे स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस और रिजर्व फोर्स ने शहर व कॉलोनियों में फ्लैग मार्च निकाला। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर में सर्च अभियान भी जारी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

शहर के विभिन्न इलाकों में निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान संबंधित एरिया के डीएसपी भी मौजूद रहे। पुलिस ने कॉलोनियों और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

सेक्टर-43 और सेक्टर-17 बस स्टैंड पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बसों के साथ यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टरों को निर्देश दिए कि बस में कोई संदिग्ध या लावारिस सामान दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। रेलवे स्टेशन समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित