नयी दिल्ली , जून 14 -- स्वच्छ यमुना मेरा कर्तव्य अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा सहित विभिन्न नेताओं ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर यमुना नदी की सफाई की। दिल्ली भाजपा के द्वारा द्वारा इस अभियान के तहत 26 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। श्रीमती गप्ता नेइस अभियान के तहत गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर यमुना नदी से कूड़े को निकाला। वहीं श्री मल्होत्रा ने यमुना बैंक मैट्रो स्टेशन के पास किया यमुना सफाई में श्रमदान किया।

इसी तरह से दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आईटीओ अपर स्ट्रीम घाट पर यमुना स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया, जबकिदिल्ली भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा ने आईटीओ घाट के पास किया यमुना नदी की सफाई की। नयी दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और विधायक अनिल शर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए।

इसके अलावा दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने निगमबोध घाट के पास किया यमुना सफाई अभियान में श्रमदान की, जबकि सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने वासुदेव घाट के पास किया यमुना नदी की सफाई की। सांसद मनोज तिवारी भी स्वच्छ यमुना अभियान में शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह तथा अन्य नेताओं ने इस अभियान में शामिल होकर श्रमदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित