पटना , अक्टूबर 01 -- ाज्यभर में 17 सितंबर से शुरू स्वच्छता ही सेवा- 2026 अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 78,48,729 घरों तक जागरुकता गतिविधियां पहुंचाई गईं तथा 1,98,398 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस जागरुकता कार्यक्रम में 5,16,254 लोगों की प्रत्यक्ष सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई। इसके अलावा विभागीय स्तर पर यह निर्णय लिया गया कि 01 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग में अधिकारियों और कर्मियों ने स्वच्छता को अपनाने और इसे अपने व्यवहार में लाने का शपथ भी लिया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत घर-घर जागरुकता अभियान, स्वच्छता संवाद, पदयात्रा, प्रभातफेरी, रैली, मानव श्रृंखला, स्वच्छता चौपाल और स्वच्छता शपथ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
स्थानीय जन प्रतिनिधियों, जीविका की एसएचजी/वीओ/सीएलएफ, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वच्छता चैंपियनों, कलाकारों और नागरिक समूहों को अभियान से जोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित