, Sept. 17 -- अभियान के चौथे स्तंभ जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के तहत पंचायतों, ग्रामीणों और विभिन्न संस्थाओं को जोड़कर स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्वच्छ गांव, स्वच्छ जलस्रोत और बेहतर पर्यावरण के माध्यम से स्वस्थ एवं सुंदर समाज का निर्माण करना है।
वहीं, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के माध्यम से स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने तथा उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित