शिवपुरी , अक्टूबर 28 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.16 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब दो लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ रज्जू जाटव (21) के रूप में हुई है। वह अमोला क्रेशर के पास ग्राम ममोनी के कच्चे रास्ते पर स्मैक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में खड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से स्मैक बरामद की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित