अलवर , अगस्त 01 -- राजस्थान में अलवर के जिले शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध स्मैक ले जाते गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी के कब्जे से 6.29 ग्राम स्मैक और बिक्री के तीन हजार 830 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित