सुपौल, सितंबर 08 -- िहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने स्मैक,विदेशी शराब,लोडेड देसी पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने मंगलवार को बताया कि सूचना मिली थी कि जदिया थाने के ग्वालपाड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र शर्मा यहां से मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है ।इसी सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर वहां छापामारी की गई । छापामारी में पुलिस ने 52 पुडिया में 12.23 ग्राम स्मैक ,एक लोडेड देसी पिस्तौल,06 मोबाइल फोन , ऐल्युमिनियम पेपर , डिजिटल तराजू और 16930 रुपए सहित एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए उसे ज़ब्त किया है ।हालांकि मौके पर से गृहस्वामी सुरेन्द्र शर्मा फरार हो गया ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नदी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने 131.400 लीटर विदेशी शराब बरामद कर रामचरित यादव को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित