, July 28 -- बार्सिलोना, 28 जुलाई (वार्ता/स्पूतनिक) स्पेन के बार्सिलोना मेट्रो में सोमवार को आग लगने की घटना में 136 लोग धुएं के संपर्क में आने से प्रभावित हुए, जिनमें से 39 को हल्की से मध्यम अवस्था में उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बार्सिलोना अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शहर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर शीघ्र काबू पा लिया। आग को कुछ ही समय में बुझा दिया गया। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने कुल 136 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि 39 लोगों को अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित