नयी दिल्ली , जनवरी 30 -- किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट मुंबई, कोलकाता और गुवाहाटी से मणिपुर की राजधानी इम्फाल के लिए दैनिक उड़ानें शुरू करेगी।
एयरलाइन ने शुक्रवार को बताया कि ये उड़ानें 10 फरवरी से शुरू होंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से इम्फाल के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, जबकि मुंबई से जाने वाली उड़ान कोलकाता होते हुए इम्फाल जायेगी। कंपनी इन मार्गों पर बोइंग 737 विमानों का इस्तेमाल करेगी।
स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि इम्फाल के लिए पहली उड़ान एयरलाइन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। कंपनी पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित