नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट अगले महीने गुजरात के अहमदाबाद से शारजांह के लिए उड़ान शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि नयी उड़ान मंगलवार और बुधवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी। इस नॉन स्टॉप सेवा की शुरुआत 05 फरवरी से होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गयी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नयी उड़ान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और भारत के बीच हवाई संपर्क बढ़ेगा। दुबई के बाद यूएई में यह उसका दूसरा गंतव्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित