चंडीगढ़ , अक्टूबर 29 -- चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में हुई स्नैचिंग की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकास (26), सागर (26) और गगनदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खुलासे के आधार पर 21 हजार रुपये नकद और दस्तावेज बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल प्लैटिना मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली गई है।
पुलिस के अनुसार, मोहाली के नया गांव स्थित बड़ी करोल निवासी रामफेर ने शिकायत दी थी कि उससे 74 हजार रुपये की नकदी छीनी गई है। इस शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने में 15 अक्टूबर 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित