पटना , अक्टूबर 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया है।
श्री चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि आजाद हिंद फौज के वीर सेनानियों का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देश की सेवा करने तथा राष्ट्र के गौरव को बनाए रखने की प्रेरणा देती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित