पटना , मई 11 -- वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने कहा कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है।

श्री किशोर ने सोमवार को वित्त विभाग के सभाकक्ष में उनके स्थानांतरण पर आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते कहा कि विभागों में दी गई सेवा के बदौलत जो भी अनुभव मिलता है, उससे नेतृत्व क्षमता का विकास संभव हो पाता है।उन्होंने कहा कि करीब पौने दो वर्ष तक उन्होंने वित्त विभाग में सेवा दी। इससे पहले भी कई विभागों में सचिव और प्रधान सचिव के पद पर सेवा देते रहे। वित्त विभाग में किए गए कार्यों से प्राप्त अनुभव सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े विभाग की जिम्मेदारी और उसके कार्यों के निर्वहन में प्रशाखाओं के पदाधिकारी-कर्मचारियों का बेहतरीन सहयोग रहा। उनके सहयोग के बदौलत ही विभाग ने इतने अच्छे कार्य किए। पूरा विश्वास है कि यह भविष्य में भी जारी रहेगा।

अपर मुख्य सचिव ने उपस्थित पदाधिकारी और कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वह जहां कहीं भी रहेंगे, भविष्य में उनका पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित