जयपुर , जुलाई 13 -- राजस्थान में राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित जन-उपयोगी सेवाओं की स्थायी लोक अदालतों में रिक्त पदों पर सदस्यों की नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।
विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22(बी) के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने 19 व्यक्तियों के एक वर्ष की अवधि के लिए मनोनयन को स्वीकृति प्रदान की है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जारी आदेश के अनुसार जयपुर महानगर प्रथम स्थायी लोक अदालत के लिए पुनीश सरीन को मध्यस्थ और जयपुर जिला के लिए विनायक अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। उदयपुर में प्रमोद कुमार दाणी और सुरभी मेनारिया, सिरोही में नरेश कुमार रबारी एवं सुरेश चंद्र पुरोहित, राजसमंद में रामलाल जाट, हनुमानगढ़ में राधिका, डूंगरपुर में भारत भूषण पंड्या, धौलपुर में नीरज शर्मा और भीलवाड़ा में सुनील कुमार श्रीवास्तव और राकेश काबरा का चयन किया गया है।
इसके अलावा बारां में ऋतु बत्रा, बांसवाड़ा में मनोज सिंह चौहान, बालोतरा में सूरज भान सिंह, सीकर में गणेश प्रसाद शर्मा, पाली में जयप्रकाश पुरोहित, अजमेर में मीना गुप्ता और टोंक में दीपक चाचान को सदस्य नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित