, July 3 -- श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ''न्याय के साथ विकास'' के सिद्धांत पर कार्य करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान है। कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी पद पर हो, यदि वह कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भरत तिवारी प्रकरण पर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच आयोग अपना कार्य कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य स्वतः सामने आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए।

श्री कुशवाहा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के संबंध में कहा कि वहां राजग की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर केवल सोशल मीडिया के नेता हैं और जमीनी स्तर पर उनका कोई जनाधार नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित