चेन्नई , अक्टूबर 14 -- तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के युवा कार्यकर्ताओं आशुतोष राकां और सौरव दास की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार और भाजपा की आलोचना की है।
उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया विवाद को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की। उन्होंने 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध करने पर सीजेपी के श्री आशुतोष राकां और श्री सौरव दास की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि वे जितने अधिक युवाओं को जेल में डालेंगे, उतने ही अधिक आम नागरिक (जिनका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है) सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें जनता की असली ताकत दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित