लंदन , मई 11 -- ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोमवार को यह प्रण लिया कि वे "संदेह करने वालों को गलत साबित करेंगे" और नेतृत्व के लिए मिलने वाली किसी भी चुनौती का सामना करेंगे।
लेबर पार्टी को स्थानीय चुनावों में मिली करारी हार के बाद उन्होंने एक बड़े राजनीतिक बदलाव की घोषणा करते हुए चेतावनी दी कि ब्रिटेन का सामना "बेहद खतरनाक विरोधियों" से है, और यदि उनकी पार्टी ने निर्णायक रूप से जवाब नहीं दिया, तो देश "एक बहुत ही अंधेरे रास्ते पर" जा सकता है।
प्रधानमंत्री ने लेबर पार्टी के नेता के रूप में अपनी पार्टी के भीतर बढ़ते विद्रोह को रोकने के उद्देश्य से दिये गये एक अत्यंत महत्वपूर्ण भाषण के दौरान पद छोड़ने से इनकार कर दिया।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि मुझ पर कई लोग संदेह करते हैं और मुझे पता है कि मुझे उन्हें गलत साबित करना है, और मैं ऐसा करूंगा।" उन्होंने इस बात पर बल दिया कि बढ़ते आर्थिक, भू-राजनीतिक और सामाजिक संकटों के लिए ब्रिटेन को "एक बड़ी प्रतिक्रिया" की आवश्यकता है।
श्री स्टार्मर ने स्थानीय चुनावों में मिली करारी हार के बाद स्वीकार किया कि लेबर पार्टी के परिणाम "बहुत कठिन" रहे हैं और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित