बीकानेर , अप्रैल 20 -- राजस्थान के बीकानेर में सोमवार को एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब चार बजे उदयरामसर और पलाना के बीच एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया इससे मोटर साइकिल पर सवार लेखराम, भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि किशोर कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया।
दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पीबीएम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित