मैनचेस्टर , जून 14 -- कप्तान कैथरीन ब्राइस (60 रन /दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड की महिला टीम ने महिला विश्वकप 2026 के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 40 रनों से शिकस्त दी। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 19.1 ओवरों में 121 रनों पर सिमट गई। आयरलैंड के लिए ऐमी हंटर ने सर्वाधिक (39) रन बनाये। उनके अलावा ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने (33), आर्लीन केली (15), कप्तान गैबी लुईस (11) और अवा कैनिंग ने नाबाद (10) रनों का योगदान दिया। स्कॉटलैंड के लिए कैथरीन फ्रेजर और क्रिस्टी गॉर्डन ने तीन-तीन विकेट लिये। कैथरीन ब्राइस को दो विकेट मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित