हनुमानगढ़ , मई 08 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के हनुमानगढ़ टाऊन थाना क्षेत्र में स्कूल बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार काे बताया कि रामसरा गांव में नारायण के पास गुरुवार सुबह स्कूल बस की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार भूपेंद्र और उसकी पत्नी गोदावरी देवी घायल हो गये। दोनों घायलों को हनुमानगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां भूपेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित