शिवपुरी , जुलाई 10 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के संयुक्त दल ने शुक्रवार को स्कूल बसों की विशेष जांच अभियान चलाकर एक बस जब्त की तथा विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 11 बसों के चालान किए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संयुक्त दल द्वारा स्कूल बसों की जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये के चालान किए गए तथा एक बस को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित