धमतरी , जुलाई 02 -- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसर में फैली अव्यवस्था के बीच शराब की टूटी बोतल से एक छात्र के घायल होने का मामला आज सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला कलेक्टर ने मामले को गंभीर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलियारी स्थित विद्यालय परिसर में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि शाम होते ही परिसर में मदिरापान किया जाता है तथा चोरी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं भी होती रही हैं। परिसर में शराब की खाली बोतलें और टूटे हुए कांच बिखरे रहने के कारण एक मासूम छात्र उसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित